{"_id":"69cec3ad5a64226583084e6b","slug":"pandechak-sub-centre-will-be-separated-from-deshai-deoria-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1026-178465-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: देसही देवरिया से अलग होगा पांडेचक उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: देसही देवरिया से अलग होगा पांडेचक उपकेंद्र
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना के पांडेयचक बिजली उपकेंद्र को देसही देवरिया से अलग करने की बिजली निगम के प्रस्ताव को शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। विभागीय आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संभव है कि इस साल गर्मी में उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से बड़ी राहत मिले।
क्षेत्र के इमिलिया बिजली उपकेंद्र को कुशीनगर के कसया डिवीजन से 33 हजार की बिजली सप्लाई आती है। इमिलिया से रामपुर कारखाना के पाण्डेचक बिजली उपकेंद्र को भी सप्लाई दी जाती है। पहले केवल इमिलिया उपकेंद्र को कसया से सप्लाई आती थी। बाद में पांडेचक को भी जोड़ कर पावर सप्लाई बढ़ा दी गई।
इसकी वजह से हर साल गर्मी के दिनों में दोनों उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं की सप्लाई की बढ़ती मांग और भार को यह संसाधन झेल नहीं पाते। इसकी वजह से आए दिन तार टूटकर गिरने के अलावा और भी खराबी आ जाती है। इससे दोनों उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और कटौती का सामना करना पड़ता है। इस साल अभी गर्मी शुरू होते ही यह दिक्कत शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को इमिलिया में तीनों फीडर एक साथ न चल पाने की वजह से एक-एक फीडर बंद कर सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
इस दिक्कत से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के देवरिया डिवीजन ने पांडेचक उपकेंद्र को देसही से अलग कर भटवलिया स्थित 132 केवीए ट्रांसमिशन से जोड़ने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन स्तर से इस प्रस्ताव को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद दोनों उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की पूरी संभावना है।