{"_id":"6a3309dbc639cbbfc5096eae","slug":"panchayat-assistants-submitted-a-memorandum-seeking-an-increase-in-honorarium-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159934-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि के लिए सौंपा ज्ञापन
Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने मंगलवार को बढ़नी ब्लाॅक सभागार में आयोजित जनकल्याण शिविर में सांसद व विधायक को तीन बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा। उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों से उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने व उसके समाधान का प्रयास करने की मांग किया।
मंगलवार को बढ़नी ब्लाॅक सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए सांसद जगदंबिका पाल व शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा भी पहुंचे थे,इस दौरान ब्लाॅक के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों ने उन्हें मांगपत्र देकर बताया कि वह मात्र 6000 रुपए मासिक के मानदेय पर वह सभी सुबह से शाम तक काम करने वाले कर्मचारी हैं। इतने कम रुपये में परिवार चलाना संभव नहीं है।
इसके अलावाए उनका मानदेय ग्राम पंचायत से भुगतान होने के कारण ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा उन्हें मानदेय न देकर उनके मानदेय का बजट कहीं और खर्च कर लिया जाता है। कई कर्मचारियों को 15-15 माह का मानदेय बकाया है। इसलिए उनके मानदेय भुगतान की व्यवस्था ग्राम पंचायत से हटाकर राज्य पोषित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मांग किया कि उनके निष्कासन में डीएम की संस्तुति का प्रावधान किया जाए। इस दौरान अजय यादव ,संतोष यादव, प्रदीप, अमरदीप,फरहीम, सुरेन्द्र निषाद,सुधा यादव,बीना मौर्या, राजकुमार,हर्षिता,रामसरन यादव,पूजा , निमेश, वैभव आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।