{"_id":"588e19154f1c1b7d3de8020a","slug":"pan-masala-half-million-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े दस लाख का पान मसाला बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े दस लाख का पान मसाला बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
जोगिया कोतवाली पुलिस ने पकड़ा गुटखा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान करौंदा चौराहे के पास से डीसीएम पर लदा साढ़े 10 लाख रुपये का पान मसाला बरामद किया। यह माल सीतापुर की ओर जा रहा था। कोई कागजात न मिलने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। करौंदा मसिना गांव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नौगढ़ की ओर से आ रही डीसीएम को रोक कर तलाशी ली गई तो अंदर पान मसाला लदा था।
पूछताछ में डीसीएम पर सवार युवक ने खुद का नाम सतीश मिश्र निवासी सीतापुर बताया। इतनी मात्रा में यहां से पान मसाला ले जाने के बाबत वह मौके पर न तो कोई कागजात दिखा सका और न ही कोई उत्तर दे पाया। कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बरामद पान मसाला को जब्त कर लिया गया है। कागजात लाने का मौका दिया गया है। रसीद न उपलब्ध कराने पर माल जब्त कर दिया जाएगा।