फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ownor of best performance

बेहतर योगदान के लिए मिला सम्मान

Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ownor of best performance
बेहतर योगदान के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन

- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ ने चिकित्सा इकाइयों व चिकित्सकों को किया सम्मानित
- लोहिया कला भवन में आयोजित बैठक में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पीएमएसएमए हर माह की नौ तारीख को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में बेहतर योगदान देने वाले चिकित्सा इकाइयों व चिकित्सकों को सीएमओ ने बृहस्पतिवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान लोहिया कला भवन में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति डीएचएस की बैठक में दिया गया।
सीएमओ ने लोगों को सम्मानित करते हुए कहा कि पीएमएसएमए दिवस महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस दिवस गर्भवती की स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कर सेहत की जानकारी प्राप्त की जाती है। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी एचआरपी का चिह्नीकरण होता है। इस जानकारी के बाद प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा स्वस्थ रहे, चिकित्सक इसका ध्यान रखते हैं। पीएमएसएमए के सफल संचालन से मातृ शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 14 ब्लॉक को चार अलग-अलग श्रेणी में रखते हुए टॉप थ्री लोगों को सम्मान मिल रहा है। अन्य इकाइयां व चिकित्सक भी बेहतर योगदान देकर सम्मान पाने के हकदार बन सकते हैं। सभी को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य प्रमोद कुमार संत ने बताया कि सम्मान देने के लिए विभिन्न श्रेणी बनायी गयी थी। इसमें सबसे अधिक गर्भवती का पंजीकरण कराने, गर्भवती होने के बाद दूसरी व तीसरी जांच कराने, पीएमएसएमए दिवस पर सबसे अधिक गर्भवती का उपचार करने वाले चिकित्सक व सबसे अधिक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी चिह्नित करने वाले ब्लॉक शामिल रहे। इन ब्लॉक के अधीक्षक, प्रभारी अधीक्षक, बीसीपीएम, बीपीएम व नर्स मेंटर व कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों को सीएमओ के हाथों प्रशस्ति पत्र दिलाकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, डीपीएम राजेश शर्मा, डीसीपीएम मानबहादुर, डीईआईसी मैनेजर अनंत प्रकाश, एपीडोमोलाजिस्ट समीर सिंह और डीएमओ सुनील चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इस श्रेणी में इन्हें मिला सम्मान
सर्वाधिक गर्भवती पंजीकरण सबसे अधिक गर्भवती का पंजीकरण करने वालों में सीएचसी बसंतपुर प्रथम, सीएचसी उसका बाजार द्वितीय व पीएचसी खुनियांव तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गर्भवती की दूसरी और तीसरी जांच
गर्भवती की दूसरी व तीसरी जांच कराने में सीएचसी इटवा प्रथम, पीएचसी नौगढ़ द्वितीय व पीएचसी बढ़नी तीसरे स्थान पर है।
---
एचआरपी चिह्नीकरण
सर्वाधिक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी एचआरपी चिह्नीकरण में पीएचसी भनवापुर प्रथम, सीएचसी जोगिया द्वितीय व सीएचसी लोटन तीसरी स्थान पर है।
---
यह चिकित्सक हुए सम्मानित
पीएमएसएमए दिवस पर सबसे अधिक गर्भवती की जांच करने वाले तीन चिकित्सक सम्मानित किए गए हैं। इसमें पीएचसी मिठवल के डॉ. रामनिवास प्रथम, सीएचसी उसका बाजार की डॉ. शिल्पी रावत द्वितीय व जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एसएन उपाध्याय तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed