{"_id":"67cb409a3456e52a3f07ae07","slug":"our-courtyard-our-children-program-was-organized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133664-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sat, 08 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
इटवा। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बीईओ इटवा महेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम जनसमुदाय को अवगत कराने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। इसमें तीन वर्ष से आठ वर्ष तक के बच्चे सहभागिता कर रहे हैं।
इसमें वाल वाटिका कक्षा- कक्ष का प्रस्तुतीकरण, रचनात्मक गतिविधियां जैसे चित्र में रंग भरना, मिट्टी से खिलौने बनाना, चित्र में रंगीन कागज के टुकड़े चिपकाना व पत्तियों से पशु या पक्षी की आकृति बनाने का प्रदर्शन शामिल हैं। इस दौरान कुल 36 वाल वाटिका व 21 निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
-- -