फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Openly mandate is flying apart

खुलेआम उड़ रही शासनादेश की धज्जियां

Fri, 08 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Openly mandate is flying apart
साड़ी तिराहे पर बिना हेलमेट लगाए जाते एक बाइक पर तीन सवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पहले ही दिन मार्ग दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए हेलमेट की अनिवार्यता के शासनादेश पर अमल नहीं हुआ। मजे की बात हे कि जिम्मेदारों को छह जुलाई को जारी इस शासनादेश की जानकारी ही नहंी थी। नतीजा जिले भर में बेखौफ बाइक सवार बिना हेलमेट के फर्राटे भरते रहे। यातायात पुलिस ने कार्रवाई तो दूर रोक-टोक की भी जरूरत नहीं समझी। तर्क था कि उन्हें अभी कोई शासनादेश नहीं मिला है।  
विज्ञापन

शासन ने मार्ग दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाइक चालक व पीछे बैठे दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूर किया गया था और छह जुलाई को इसके लिए बाकायदा शासनसदेश भी जारी कर दिया गया। अभियान के पहले दिन जिले की यातायात पुलिस इसके प्रति बेफिक्र रही।
विज्ञापन

आलम यह था कि चौराहों-तिराहों पर पिकेट के सामने से ही बाइक सवार बिना हेलमेट आते-जाते रहे, मगर कोई रोक-टोक नहीं रहा। नगर के बेलहिया तिराहा, साड़ी तिराहा, बांसी स्टैंड, सिद्धार्थ तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर पुलिस के जवान तो तैनात दिखे, लेकिन बिना हेलमेट आ-जा रहे बाइक सवारों को रोकने से हिचकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी बाइक चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यातायात सीओ डीएन तिवारी ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट की अनिवार्यता संबंधी शासनादेश के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा निर्देश जारी हुआ है तो उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रूपरेखा बनाई जाएगी। अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed