फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Open gyms should be opened in villages

ग्राम प्रधानों से संवाद, पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

Fri, 04 Jun 2021 10:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Open gyms should be opened in villages
गांवों में खोले जाएं ओपन जिम
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों से संवाद, डीएम, सीडीओ से दी जानकारी
योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जूम एप के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने विकास खंड खुनियाव, शोहरतगढ़ और बढ़नी के ग्राम प्रधानों से संवाद किया। उन्हें कार्य एवं दायित्व के प्रति जागरूक किया गया।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कोविड-19 तथा जापानी इंसेफेलाइटिस और एईएस एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से ग्राम पंचायत में सैनिटाइजेशन, फागिंग, मच्छर रोधी दवा का छिड़काव, नालियों सड़कों तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराते हुए कचरे का उचित निस्तारण किया जाए। डीएम ने बताया कि केंद्रीय वित्त तथा राज्य वित्त की धनराशि का प्रयोग सर्वप्रथम पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालय के निर्माण में किया जाए तथा धनराशि अवशेष होने की दशा में ऑपरेशन कायाकल्प अंतर्गत विद्यालयों के बाउंड्रीवाल का निर्माण, बच्चों के झूलों की व्यवस्था तथा ओपन जिम की स्थापना कराई जाए। जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, उसे तत्काल पूर्ण करा लिया जाए। मनरेगा में 270 से अधिक प्रकार के कार्य अनुमन्य है, जिसमें यथासंभव अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन किया जाए। सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों में गठित कोविड-19 करानी समिति के अध्यक्ष के रूप में ग्राम प्रधान को नामित किया गया है। अपनी टीम के साथ पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण करें तथा ग्राम पंचायत में यदि कोई भी व्यक्ति कोविड-19 लक्षणों से युक्त मिलने पर उसे आइसोलेट कराते हुए उसके जांच की व्यवस्था कराई जाए तथा उसे मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed