{"_id":"6643d15a01b232e10606af6a","slug":"open-drain-chamber-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117455-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टूटी नाली तो कहीं सड़क पर खुले में छोड़ दिया चेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टूटी नाली तो कहीं सड़क पर खुले में छोड़ दिया चेंबर
Wed, 15 May 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
-- -
जल जीवन मिशन के तहत 2.14 करोड़ से पानी प्लांट का शुरू हुआ था निर्माण
अधूरे प्रोजेक्ट से हसवापार के टोला लमुही गांव में लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। क्षेत्र के हसवापार गांव के टोला लमुही में जल जीवन मिशन के तहत 2.14 करोड़ की लागत से पानी प्लांट का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन एक वर्ष से अभी तक गांव वालों को पेयजल नसीब नहीं हुआ है। साल भर पहले ही पूरे गांव में पाइप की सप्लाई दौड़ा दी गई थी। लेकिन एक हजार की आबादी वाले गांव के लोगों को गर्मी में अभी तक पेयजल नहीं मिल सका है। उल्टा गांव की सड़के टूटने से लोगों को आवाजाही में दुश्वारियां जरूर उठानी पड़ रही हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से की, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है।
जल जीवन मिशन के तहत मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के हसवापार गांव के टोला लमुही में हर घर पानी पहुंचाने के लिए वॉटर हेड टैंक का निर्माण 2.14 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ। पाइप बिछाने के लिए सड़क की खुदाई करके छोड़ दिया गया। जलापूर्ति शुरू नहीं हुई और सड़क बदहाल पड़ी है, गांव में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सरकार का सपना लग रहा अब अधूरा ही रह जाएगा।
गांव में प्रवेश करने के पहले मुख्य मार्ग पर पानी प्लांट के बगल में सड़क की खुदाई के दौरान नाली टूट गई थी। इसी तरह गांव में कई जगह नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नालियां जाम हैं। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसी तरह गांव के मुख्य मार्ग पर राम रतन गुप्ता के घर के बगल में एवं वासुदेव के घर के सामने पानी की पाइप को आपस में जोड़ने के लिए तीन फीट गहरा चेंबर बनाया गया था। जिसको बिना ढक्कन के खुले में छोड़ दिया गया है। जिसमें आय दिन गांव के लोग गिरने से चोटिल हो रहे हैं। साथ ही गांव में कई जगह पानी के पाइप में लीकेज हो गया है। जिससे प्लांट का मोटर चालू होते ही पानी अनर्गल निकलने लगता है। ग्रामीण इन समस्याओं की शिकायत बार-बार ग्राम प्रधान से कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
गांव में पानी सप्लाई के दौरान जितनी भी सड़के या नालियां क्षतिग्रस्त हुई है। उन सब की सारी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
-चंद्रभान उपाध्याय, बीडीओ मिठवल