{"_id":"5fba914b8ebc3e1a2722414b","slug":"only30-percent-paddy-buying-so-far-siddharthnagar-news-gkp3741091105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में कैसे लक्ष्य पूरा करेंगे धान क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में कैसे लक्ष्य पूरा करेंगे धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन में कैसे लक्ष्य पूरा करेंगे धान क्रय केंद्र
डीएम ने कम खरीद करने पर केंद्रों को ब्लैक लिस्ट करने की दी है चेतावनी
जिले में धान की हो चुकी है कटाई, अब मात्र 30 प्रतिशत हुई है खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण में खरीद की लचर स्थिति देखकर डीएम ने कम खरीद करने वाले केंद्रों को पांच दिन में लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने की हिदायत दी है। अब जब उन्होंने लक्ष्य पूरा न करने वाले केंद्रों को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है, तो सवाल है कि ऐसे केंद्र जिन्होंने बेहद कम खरीद की है वह इतने कम समय में लक्ष्य कैसे पूरा कर सकेंगे।
शासन की तरफ से जिले में खरीद का लक्ष्य 55 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। किसानों से प्रति क्विंटल 1868 रुपये की दर से धान खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 94 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल की कटाई पूरी हो चुकी है, जिले में अब कहीं भी धान की फसल कटाई के लिए शेष नहीं बची है। अब तक जिले के सभी क्रय केंद्रों ने 17400 मीट्रिक टन धान खरीद की है। जो लक्ष्य के सापेक्ष 30 प्रतिशत है। किसान जगदीश ठकुराई, मणिकांत तिवारी, राजू यादव कहते हैं कि क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए जाने पर नमीं और साफ-सफाई के बहाने धान खरीद करने में आनाकानी की जाती है, जिससे अधिकांश किसान खुले बाजार में धान बिक्री कर देते हैं। अधिकांश किसान अपनी जरूरत के हिसाब से धान रखकर शेष की बिक्री कर चुके हैं तो ऐसे में क्रय केंद्रों के लिए निर्धारित लक्ष्य कैसे पूरा हो सकेगा।
इन केंद्रों पर कम खरीद पर डीएम नाराज
डीएम ने शनिवार को राजकीय धान क्रय केंद्र सिना चौराहा, जोगिया और धान क्रय केंद्र कपिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया, इसके समेत कृषि उपभोक्ता नौगढ़ केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम खरीद होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने चेतावनी दी है कि अगर पांच दिन के अंदर खरीद में सुधार नहीं हुआ तो ऐसे केंद्रों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। डिप्टी आरएमओ संजय पांडेय का कहना है कि अभी 28 फरवरी तक खरीद होनी है, तब तक खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। जहां लापरवाही होगी उस केंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट भेजी जाएगी।