फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Only BJP blew Azam Khan's effigy

भाजपाइयों ने फूंका आजम खां का पुतला

Thu, 05 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Only BJP blew Azam Khan's effigy
कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांसद आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष नारेबाजी करते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आजम खां की मानसिकता को विकृत ठहराते हुए प्रदेश सरकार से मंत्री पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कहा कि आजम खां मानसिक संतुलन खो चुके हैं। देश के साधु-संतों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर आजम खां ने समूचे जनमानस की भावनाओं को आघात पहुंचाया है।
विज्ञापन

आजम खां जैसे लोग समाज विरोधी हैं। इन्हें मंत्री जैसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश सरकार शीघ्र आजम खां को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं करेगी तो भाजपाई पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन व प्रदर्शन में राधारमण त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, संजय सिंह, राजेश त्रिपाठी, दीपक मौर्य, अरविंद उपाध्याय, भुनेश्वर शर्मा, देवेंद्र मिश्र, रामशंकर यादव, फूलचंद जायसवाल, बिंदुमती मिश्रा, रमेश पांडेय, प्रधान सरोज शुक्ला, पंकज चौबे, संपूर्णा पांडेय, गोपाल तिवारी, सत्यावती देवी, अमानुन्निशा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed