{"_id":"67b4c236408cd92a6c0df7bd","slug":"online-betting-gang-busted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132607-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
नेपाल के बूढ़ानीलकंठ में पुलिस की छापेमारी में गिरफ्त में 24 भारतीय। श्रोत नेपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। काठमांडू के बूढ़ा नीलकंठ में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह के 24 लोगों को दबोचा है। पकड़े गए सभी आरोपी भारतीय मूल के हैं। पुलिस के मुताबिक डेढ़ अरब रुपये से अधिक के सट्टा का मामला अब तक जांच में उजागर हुआ है। पुलिस टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नेपाल पुलिस के अनुसार काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय की टीम ने सोमवार रात छापा मारकर 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया। अपराध जांच कार्यालय के एसएसपी रमेश बसनेत ने बताया कि वे ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खेलते पाए गए थे।
अपराध अनुसंधान कार्यालय की खुफिया शाखा के प्रमुख डीएसपी रोशन खड़का के नेतृत्व में एक टीम ने ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के आरोप में छापा मारा। पुलिस ने 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया और 21 मोबाइल फोन और 38 लैपटॉप जब्त किए।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में अब तक पता चला है कि इस ग्रुप ने 3 माह में 1 अरब 64 करोड़ 39 लाख 57 हजार 340 रुपये का ऑनलाइन जुए में लेनदेन किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये स्काई एक्सचेंज वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन गेम और जुआ खेलते हैं।