Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Adopting appropriate technology will increase crop production.

Siddharthnagar News: अनुकूल तकनीक अपनाने से बढ़ेगा फसल उत्पादन

Sun, 29 Nov 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Adopting appropriate technology will increase crop production.
डुमरियागंज/भनवापुर। बदलते मौसम में फसलों को रोग और कीटों से बचाने के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना जरूरी है। इसके लिए कृषि प्रसार कार्यकर्ता जलवायु अनुकूल खेती के तरीकों को किसानों तक पहुंचाएं। इससे फसल उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में फील्ड स्तर पर कार्यरत कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए रबी फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विशेषज्ञों ने कृषि कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) के शोध निदेशक डॉ. सौरभ दीक्षित ने कहा कि बदलते मौसम के दौर में कृषि प्रसार कार्यकर्ता जलवायु अनुकूल तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसान मौसम की चुनौतियों का सामना करने के साथ बेहतर उत्पादन हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेती में नई तकनीकों का इस्तेमाल समय की जरूरत है। कृषि कार्यकर्ता किसानों को वैज्ञानिक सलाह देकर खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार में डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से किसानों तक मौसम, फसल सुरक्षा और नई कृषि तकनीकों से जुड़ी जानकारियां आसानी से पहुंचाई जा सकती हैं।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने फसलों को मृदा जनित रोगों से बचाने के लिए बोआई से पहले मृदा उपचार करने और एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन तकनीक अपनाने की सलाह दी।
उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने आलू और टमाटर में लगने वाले अगेती व पछेती झुलसा रोग की पहचान और नियंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने फसल को रोग से बचाने के लिए निर्धारित दवाओं का उचित घोल तैयार करने और छिड़काव की सही विधि समझाई।

पशुपालन वैज्ञानिक सुनील सिंह ने देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से जैविक कीटनाशक एवं फफूंदनाशक तैयार करने की विधि बताई। उन्होंने रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed