फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One person injured in assault, case against three

मारपीट में एक व्यक्ति घायल, तीन पर केस

Sun, 23 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One person injured in assault, case against three
मारपीट में एक व्यक्ति घायल, तीन पर केस
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्हौली में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव निवासी इश्तहाक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने घर से काम के लिए बाहर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले हफीज, रफीक और मुख्तार गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसे पीटकर घायल कर दिया। उसके सिर में और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित को सीएचसी लोटन भेजा गया है। वहां से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed