फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One hundred and fifty council schools in the district affected by floods

जिले के डेढ़ सौ परिषदीय स्कूल बाढ़ से प्रभावित

Thu, 26 Aug 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
One hundred and fifty council schools in the district affected by floods
जोगिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यलय पछखौली में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिले के डेढ़ सौ परिषदीय स्कूल बाढ़ से प्रभावित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बाढ़ का असर बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों पर भी है। जिले के डेढ़ सौ प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल बाढ़ से प्रभावित हैं। जूनियर स्कूलों के खुलने के बाद भी अधिकांश बंद हैं। बाढ़ के पानी से प्रभावित स्कूलों में अभिलेखों समेत बर्तन इत्यादि सामग्री के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
बाढ़ के प्रकोप से उसका बाजार ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लाऊखाई, चौबाहेडीह, भलुहा, चनरैया नवीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगरा, कंपोजिट उच्च प्राथमिक हथिवड़ताल, तिवारीडीह, मेहंदिया, मदनपुर भी प्रभावित है। जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक पटखौली, जोगिया, मजिगवा, हरनी बुजुर्ग, संगलदीप, ताल भिरौना, धुसवाराजा, मेटुका, कंपोजिट विद्यालय लखनापार, अमरिया आदि स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रभावित हैं। इटवा में मुड़िला शिवदत्त, इटवा बक्शी बेलभरिया, लखनपुर, बसंतपुर, लमुइया, गोहर स्थित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाढ़ की पानी से घिरे हैं।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, वार्ड में स्थित तिलक इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज आदि में जलभराव होने से पठन-पाठन ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित विद्यालयों की सूचना सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी गई है। प्रतिदिन सूचना देने के लिए हिदायत भी दी गई है। इस कार्य में लापरवाही करने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed