{"_id":"62aa25f9e866704ff72aec87","slug":"one-died-in-road-accident-siddharthnagar-news-gkp4404457192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के नकथर गांव समीप घटना की जानकारी देती पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग के नकथर गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग के नकथर गांव के समीप बुधवार शाम अनियंत्रित बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी मुन्ना यादव (22) पुत्र त्रिभुवन यादव बुधवार को गांव के इंद्रजीत (24) और अजय उर्फ रामू (18) के साथ एक बाइक पर सवार होकर शोहरतगढ़ आए थे। शाम साढ़े चार बजे चेतिया मार्ग से वह गांव वापस जाने के लिए निकले, जैसे ही शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकथर गांव के समीप पहुंचे तभी सड़क किनारे मोड़ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। मुन्ना यादव की मौके पर मौत हो गई और इंद्रजीत और अजय उर्फ रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय साइकिल से नकथर की तरफ से शोहरतगढ़ आ रहे सियाव नानकार निवासी जयकरन (67) भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।