फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one died in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
शोहरतगढ़ के नकथर गांव समीप घटना की जानकारी देती पुलिस की टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग के नकथर गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग के नकथर गांव के समीप बुधवार शाम अनियंत्रित बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी मुन्ना यादव (22) पुत्र त्रिभुवन यादव बुधवार को गांव के इंद्रजीत (24) और अजय उर्फ रामू (18) के साथ एक बाइक पर सवार होकर शोहरतगढ़ आए थे। शाम साढ़े चार बजे चेतिया मार्ग से वह गांव वापस जाने के लिए निकले, जैसे ही शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकथर गांव के समीप पहुंचे तभी सड़क किनारे मोड़ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। मुन्ना यादव की मौके पर मौत हो गई और इंद्रजीत और अजय उर्फ रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय साइकिल से नकथर की तरफ से शोहरतगढ़ आ रहे सियाव नानकार निवासी जयकरन (67) भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed