फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One dead, six injured in bike collision

Siddharthnagar News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

Wed, 27 Mar 2024 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
One dead, six injured in bike collision
- होली खेलकर घर लौटते समय बाइक टकराने की बात आ रही है सामने
विज्ञापन


- घायलों का चल रहा है इलाज, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- शोहरतगढ़ और जोगिया कोतवाली क्षेत्र में हुआ अलग- अलग हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिया/शोहरतगढ़। जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां बाईपास के पास सोमवार रात बाइकों में टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, जोगिया कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल और मृतक सभी होली के बाद घर लौट रहे थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए।

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कठई अनिल (28) पुत्र जगदीश की ससुराल महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव में गया था। उसके साथ ही उसके गांव का ही निवासी गोलू (22) भी सोमवार को एक ही बाइक से होली खेलने गए थे। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद देर शाम घर लौट रहे थे। अभी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया- पकड़ी मार्ग पर स्थिति जोगिया शराब भट्टी के पास पहुंचे थे, कि इधर से घर जा रहे क्षेत्र के सजनी गांव निवासी सवन जायसवाल (28) की बाइक से आमने- सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जोगिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां इलाज के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया, जबकि गोलू और सवन की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौत के बाद अनिल के घर और ससुराल में मातम छा गया। परिवार के मुताबिक अनिल की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी, और एक दो साल को बेटा भी है। वहीं, अनिल की मौत के बाद से घायल गोलू का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक दोनों बचपन के मित्र थे और हमेशा साथ ही रहते थे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवां बाईपास पर सोमवार रात दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गजहड़ा निवासी (22) अब्दुल हन्नान बाइक से शोहरतगढ़ से अपने घर के तरफ से जा रहा था। चिल्हिया की तरफ से एक बाइक पर अमन (25), सरिता (40) पत्नी अरविंद व वंशिका (22) पुत्री अरविंद शोहरतगढ़ आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक नेशनल हाईवे के खुनुवां बाईपास पर पहुंची और आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. एसके भारती ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकी है। सभी को अस्पताल भेजा दिया गया।

---

बोले जिम्मेदार

सूचना मिलन पर हम अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। जहां अनिल की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया गया है।

-अनुज कुमार सिंह, कोतवाल जोगिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed