फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One day's salary will be deducted for officers absent in the meeting

Siddharthnagar News: बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का कटेगा एक दिन का वेतन

Thu, 12 Jun 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
One day's salary will be deducted for officers absent in the meeting
: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बाढ़ पूर्व तैयारी समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बाढ़ पूर्व तैयारी समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का आज एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने तटबंधों पर की गई तैयारियों के बारे में समीक्षा की।
तटबंधों के मरम्मत कार्य व अन्य कार्यों में कार्य की प्रगति धीमी होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही निर्देश दिए कि सभी मरम्मत कार्य 25 जून 2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने रैन कट, रैट होल एवं रेगुलेटर की मरम्मत कराकर क्रियाशील होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। तय समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदशील स्थलों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ के दौरान कैंप लगाने के लिए टीम तैयार कर ले। इसके साथ ही एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास ओआरएस, क्लोरीन की गोली, जिंक आदि होना चाहिए। बाढ़ के दौरान एंबुलेंस खड़ी करने हेतु स्थान चिन्हित कर ले। गर्भवतियों को पहले से चिह्नित कर लें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील में कितनी नाव है ग्राम पंचायत वार सूची तैयार करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। बाढ़ कन्ट्रोल नंबर जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार, डीपीआरओ पवन कुमार, एआटीओ सुरेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed