फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One coach renovated...others awaited

Siddharthnagar News: एक कोच का हुआ नवीनीकरण...अन्य का इंतजार

Wed, 29 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
One coach renovated...others awaited
स्टेडियम की ओर से चार कोच की नियुक्ति के लिए भेजा गया है पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को कोच का इंतजार है, धीरे-धीरे दो माह बीतने के बाद भी कोच के नहीं आने से खिलाड़ी मायूस है, जबकि फुटबॉल के कोच का नवीनीकरण होने से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
स्टेडियम में कोच की कमी से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। जबकि पिछले कई सालों से खेल को बढ़ावा देने के लिए कोच की नियुक्ति का पत्राचार किया जा रहा है। लेकिन स्टेडियम को अंशकालीन कोच भी नहीं मिल पा रहे है। ऐसे में स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाडियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
विज्ञापन

खेल विभाग खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए खेल इंडिया के तहत भी कोच की नियुक्ति करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है। स्टेडियम से फुटबाल, हैंडबाल, कबड्डी, खो-खो व ताइक्वांडो के कोच की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है, फुटबाल की कोच पिछले सत्र से जिले में कार्यरत है, उन्हीं का अभी तक नवीनीकरण हो पाया है। जबकि अन्य खेलों के लिए खिलाड़ियों को अभी भी कोच का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोच नहीं होने से प्रशिक्षण लेने में असुविधा होती है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई खेलों के कोच नहीं है, इससे खिलाड़ियों को खुद ही प्रशिक्षण लेना पड़ता है।

-अंजली रस्तोगी
---------
स्टेडियम में कबड्डी का कोच नहींं होने से खिलाड़ियों को दिल्ली व गुड़गांव प्रशिक्षण के लिए जाना पड़ता है। इस वर्ष कोच मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हुई है।
-श्याम शर्मा
-------
कोच की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही कोच की नियुक्ति जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो जाएगी।
-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed