फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One arrested with 50 liters of diesel.

Siddharthnagar News: 50 लीटर डीजल के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 50 liters of diesel.

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लीला डिहवा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार अमरीश को पकड़ा। जांच में उसके कब्जे से 50 लीटर डीजल बरामद किया गया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी करके कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।

एसओ मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसबी लीला डिहवा की संयुक्त टीम के साथ बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक से आता हुआ नजर आया। उसे रोककर तलाशी ली गई। जांच में गैलन में रखा 50 लीटर डीजल बरामद किया गया। आरोपी अमरीश निवासी बर्डपुर नंबर चार टोला लक्ष्मीपुर थाना मोहाना इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। लिखा-पढ़ी करके बरामद डीजल सहित आरोपी को ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed