फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One arrested for robbing a jeweler, three absconding

Siddharthnagar News: सर्राफा को लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 22 May 2025 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
One arrested for robbing a jeweler, three absconding
- उसका में हुए सर्राफा लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पकड़ा गया पंजाब का बदमाश
विज्ञापन

- एसओजी और पुलिस ने कार सवार एक बदमाश को पकड़ा, तीन फरार
- लूट के आभूषण और नकदी बरामद, क्षेत्र के दुमदुमवा में पकड़ा गया बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र के महदेवा में सर्राफा पर डंडे से वार करके हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। एसओजी और उसका पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान क्षेत्र के दुमदुमवा मोड़ के पास से कार सवार एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि, तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पकड़ा गया बदमाश लुधियाना का है। नेपाल घूमने के लिए आया था, रुपये कम पड़े तो लूट की साजजा रची और पीछा करके सर्राफा को लूट लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का सामान बरामद किया है। उसका दावा है कि यह आभूषण सर्राफा के थे। पूछताछ के बाद बदमाश को न्यायालय रवाना कर दिया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि 14 मई की रात उसका थाना क्षेत्र के महदेवा में स्वर्ण व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरात लूटे गए थे। इस मामले में पुलिस सर्राफा की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी और उसका पुलिस को लगाया गया। सीओ सदर मयंक कुमार द्विवेदी की मॉनिटरिंग में टीम जांच कर रही थी। पकड़ी में रात्रि चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश सफेद रंग की कार से धानी से उसका बाजार होते हुए नौगढ़ की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेकर दुमदुमवा मोड़ पकड़ी अर्ध निर्मित पुलिया के बगल से अस्थायी/ वैकल्पिक सड़क के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर गाड़ी की चेकिंग करने लगे। तभी उसका बाजार की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने थोड़ी दूर गाड़ी खड़ी कर दी। उसमें से तीन व्यक्ति उतर कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस दौड़ कर गाड़ी के पास पहुंची और गाड़ी को घेर लिया। इसमें एक व्यक्ति बैठा मिला, जिसे पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम साहिल भंगू निवासी एसटी नंबर एक लोहरा ब्रिज मोहल्ला बेगुआना लोहोरा थाना ढाबा लुधियाना, पंजाब बताया।
अन्य के भागने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि उन्होंने 14 मई को एक व्यक्ति से सोने चांदी के जेवरात महदेवा गांव के पास लूटे थे। इसकी वजह से वह भाग गए। चूंकि मेरी गाड़ी टकरा गई थी, जिस कारण मेरा फाटक नहीं खुल रहा था। उसके कब्जे से साेने और चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।

---
आए थे नेपाल घूमने रुपये घटे तो कर दी लूट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साथी स्वर्ण व्यवसायी अनिल सोनी की साजिश के अनुसार अनिल सोनी, सागर व संदीप तथा मैं कार से नेपाल घूमने 13 मई को लुधियाना से चले थे। 14 मई को शाम नेपाल बॉर्डर कपिलवस्तु तक गए, लेकिन रास्ते में खाने-पीने में काफी पैसा खर्च हो गया। फिर हम लोग शाम को नौगढ़ चले आए तथा सोने चांदी की दुकानों के आसपास रेकी करने लगे तथा अनिल गाड़ी में ही बैठा रहा। सत्यम ज्वैलर्स की दुकान से एक व्यक्ति माल लेकर बाइक से जाने लगा । उसका हम पीछा करने लगे। रास्ते में जब सुनसान जगह तथा अंधेरा देखा तो उसकी बाइक में टक्कर मार दी तथा जब वह गिर गया तो उसके ऊपर हमला करके बाइक में टंगा झोला लेकर भाग गए। उसी रात हम सभी लुधियाना के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed