{"_id":"6505faab1df7e6107c07de59","slug":"one-arrested-for-molesting-a-student-police-searching-for-two-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4802-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश में पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। छात्रा को अगवा कर छेड़खानी करने के मामले में सदर पुलिस ने एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया है। जबकि दो की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।
उसका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा के पिता ने सात सितंबर को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 30 अगस्त को तीन छात्र उसके विद्यालय से गुमराह करके घुमाने के बहाने उसे मुख्यालय पर लेकर चले आए और एक होटल लेकर गए। जहां उसके साथ छेड़खानी की। इस घटना में वह गंभीर रूप से चोटिल भी हो गई। घटना से आठ दिन देरी से तहरीर देने के बारे में जानकारी चाही तो बताया कि बाद में जानकारी मिली। इसके बाद सीओ सदर एके वर्मा और एसओ सदर सतीश कुमार सिंह ने बताए गए होटल पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में छेड़खानी, अपहरण और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मामले जांच में तीन आरोपी नाबालिग पाए गए। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। जबकि पुलिस दो अन्य की तलाश कर रही है। इस संबंध में एसओ सदर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। दो अन्य जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।