फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One and a half kilometer road dilapidated, problem in transportation

Siddharthnagar News: डेढ़ किलोमीटर सड़क जर्जर, आवागमन में दिक्कत

Sun, 04 Feb 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
One and a half kilometer road dilapidated, problem in transportation
खेसरहा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के शिव मंदिर से पिढिय़ा गांव तक जाने वाली डेढ़ किलोमीटर सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों के जन प्रतिनिधि सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

नौ वर्ष पूर्व 2015 में सांसद निधि से पिपरा पक्की सड़क से पिढ़या गांव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क बनने के बाद इस पर कभी मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को पिढया गांव पर स्थित बाबा पीढ़ेश्वर धाम आने जाने के लिए सहूलियत मिल गई थी। बाबा पीढ़ेश्वर नाथ शिव मंदिर पर दूर-दराज के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। अब यह संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

गिट्टियों के उखड़ जाने से इस मार्ग पर प्रतिदिन लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि छह माह पूर्व सांसद जगदंबिका पाल से सड़क की मरम्मत कराने के लिए कहा गया था। लेकिन, अभी तक कुछ कार्य नहीं हो पाया। क्षेत्र के संजय द्विवेदी, मनोज कुमार त्रिपाठी, जय प्रकाश, अनिल कुमार, पंकज, शीतल प्रसाद, मनीश्याम मिश्र सहित कई लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सड़क विभाग में है या नहीं इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मोहनलाल गुप्ता, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed