फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One accused arrested in beating of youths

Siddharthnagar News: युवकों की पिटाई में एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in beating of youths
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में कार से ठोकर लगने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों अंकुर त्रिपाठी और संदीप त्रिपाठी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में डुमरियागंज पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों में शामिल शिवपूजन पुत्र रामराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के खीरा मंडी के पास से बृहस्पतिवार को दबंगों ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अल्लापुर निवासी उपरोक्त दोनों भाइयों को कार से उतारकर मारपीट की थी और धारदार हथियार से गला काटने की कोशिश की थी। गंभीर रूप से घायल दोनों का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। नामजद अभियुक्तों में शिवपूजन, मनीष अग्रहरी, राजू चौधरी, राहुल चौधरी, मुकेश, मातादीन, श्याम, बिहारी, विजयपाल, जैसम चौधरी समेत अन्य शामिल हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी शिवपूजन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और शीघ्र ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed