फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On the complaint of the MLA, the police started the investigation of the list

Siddharthnagar News: विधायक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की सूची की जांच

Fri, 28 Jul 2023 10:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 28 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of the MLA, the police started the investigation of the list
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा के एसपी से शिकायत से शोहरतगढ़ तहसील व पुलिस ने कस्बे के 167 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किए जाने के मामले में जांच करने का आदेश दिया है। क्षेत्र में विधायक के प्रयास की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


मोहर्रम को सकुशल संपन्न करवाने के लिए शोहरतगढ़ पुलिस ने कस्बे के 167 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद करते हुए नोटिस जारी किया गया था। लोगों के मुताबिक इस सूची में बीमार, व्यापारी, छात्र, विदेश व मुम्बई में रहने वाले लोगों का नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से की थी, जिसके बाद उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद से इस मामले में शिकायत की। इस मामले में विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को कार्य करना आवश्यक है, लेकिन लापरवाही पूर्वक सूची बनाने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जिनका नाम सूची में गलत तरीके से आ गया है। जांच कर उनका नाम हटा दिया जाएगा। शोहरतगढ़ एसएचओ पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि जांच करवाया जा रहा है। एक भी नाम सूची में गलत नहीं रहेगा। जांच करके उसका सुधार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed