फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On the birthday of CM Yogi, 51 people donated blood by cutting 51 kg laddu cake

Siddharthnagar News: सीएम योगी के जन्मदिन पर 51 किलो लड्डू का केक काटकर 51 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 05 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
On the birthday of CM Yogi, 51 people donated blood by cutting 51 kg laddu cake
डुमरियागंज के शाहपुर में हिन्दू भवन पर मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करते रक्त
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिवस पर सोमवार को शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 51 लोगों ने रक्तदान किया। सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरक्ष क्षेत्र डॉ. सतेन्द्र सिन्हा, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने 51 किलो लड्डू का केक काटकर एक-दूसरे को खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. सतेन्द्र सिन्हा ने बताया कि के मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान के रूप में मनाकर जन जन तक सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यकर्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तवीरों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि रक्तदान करना सभी के लिए प्रेरणादायक और सराहनीय हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन किया, जिन्होंने अपना रक्त लोगों के सहयोग में दान किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान, जिला महामंत्री विपिन सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, जिलामंत्री अजय उपाध्याय, मंगल चौरसिया, नीरजमणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रक्तदान करके बने महादानी
रक्तदान करने वालों में अजीत कुमार उपाध्याय, राजकुमार अग्रहरि, सुमित सोनी, सुधीर वर्मा, शिवरतन अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, पिंटू गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रहरि, राजन सिंह आदि सहित 51 लोग शामिल रहे।


विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिवस पर भारतभारी स्थित गोशाला पर 51 पौधों का रोपण कर गौ सेवा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने गो माता को गुड़ खिलाकर योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इस दौरान चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, रमेश लाल श्रीवास्तव, प्रेम पांडेय, धर्मेश पांडेय, सुधांशु अग्रहरि, उदयभान अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed