{"_id":"69c044e2ae24380ade0b43dc","slug":"old-woman-dies-after-being-electrocuted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-155391-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
Mon, 23 Mar 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
ढेबरूआ। क्षेत्र के परसा दीवान गांव में शनिवार देर रात करंट की चपेट में आने से जोगमती देवी (74) पत्नी स्व. अष्टभुजा पांडेय की मौत हो गई। जोगमती देवी शनिवार की देर रात पशुओं को देखने गई थी। घारी के लोहे के दरवाजे को खोलने लगी कि इस बीच दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। थोड़ी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत बताया गया। इसके बाद परिवार समेत गांव में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने हादसे की जानकारी ली। रविवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना था कि बारिश के मौसम में बिजली तार के संपर्क में आने के कारण लोहे के गेट में करंट उतर गया था।
विज्ञापन