{"_id":"65075f1e2967e08c47080d55","slug":"old-man-dies-by-drowning-in-rapti-river-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4820-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेत की ओर गए वृद्ध की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेत की ओर गए वृद्ध की बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर मौत
Mon, 18 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला सर्की गांव के टोला सोनबरसा निवासी एक वृद्ध नदी के पास शनिवार शाम को गया था। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से नदी में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के कठेला शर्की टोला गांव के टोला सोनबरसा निवासी झब्बर (80) शनिवार शाम करीब सात बजे टोले के पास बूढ़ी राप्ती नदी के पास गए थे। नदी के पास गए तो पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए। नदी के कुछ दूर पर मौजूद गांव के अन्य लोगों ने वृद्ध को नदी में डूबते देखा। हल्ला करने पर कई लोग नदी के घाट पर पहुंच गए। मृतक के भतीजे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कठेला कन्हैयालाल मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने बताया कि मृतक झब्बर के भतीजे के तहरीर के आधार पर शव शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।