फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Officers who do not receive calls from public representatives will be punished'

‘जनप्रतिनिधियों की कॉल रिसीव न करने वाले अफसर होंगे दंडित’

Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
'Officers who do not receive calls from public representatives will be punished'
सभापति विशेषाधिकार समिति की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘जनप्रतिनिधियों की कॉल रिसीव न करने वाले अफसर होंगे दंडित’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदस्य विधान परिषद, सभापति विशेषाधिकार समिति के सदस्यों ने जिले में विकास कार्यों समेत सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की कॉल अधिकारियों की ओर से न अटेंड किए जाने की शिकायत सामने आई। समिति के अध्यक्ष ने कॉल रिसीव करने अथवा कॉल बैक करने की हिदायत दी। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सदस्य विधान परिषद, सभापति विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए पत्राचार पर कार्रवाई अथवा निस्तारण के बारे में जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, आवश्यक सफाई की सूचना जनप्रतिनिधियों को देने के बारे में पूछताछ की। वर्चुअल रूप से प्रतिभाग कर रहे सदस्य विधान परिषद मधुकर जेटली ने कोरोना से मृत्यु के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाती है। शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाती है। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बचाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, संतोष यादव (सन्नी) समेत एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम सीताराम गुप्त, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चंद्र निगम, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी भी उपस्थित थे।
‘कपिलवस्तु में बौद्घ भिक्षुओं के लिए होगी विशेष सुविधा’
बर्डपुर। प्रदेश सरकार के विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और एमएलसी संतोष यादव सन्नी बृहस्पतिवार को भगवान गौतम बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु पहुंचे। उन्होंने बौद्घ स्तूप और भूमि को भी देखा।
इस दौरान एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार के धन से यात्री निवास बनाया जाएगा। संतोष यादव ने कहा कि कपिलवस्तु में होगा यात्री सुविधाओं का विकास होगा। इसमें बौद्ध भिक्षुओं के लिए विशेष सुविधा होगी। यहां पार्किंग, होटल व पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए आधुनिक होटल के साथ उनके ठहरने के लिए गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह एकड़ में बनने वाले बुद्ध थीम पार्क के बगल में हेलीपैड बनेगा। इसके पास वीआईपी लाउंज होगा। उन्होंने कपिलवस्तु के पिपरहवा बौद्ध स्तूप पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किया। संवाद

बर्डपुर अस्पताल की सड़क बनाने का निर्देश
बर्डपुर। प्रदेश सरकार के विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, एमएलसी संतोष यादव, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की ओर से बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर अस्पताल तक का रास्ता खराब पाए जाने पर समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे पहले अस्पताल की सड़क बनाई जाए। पुराने प्रसूता गृह को देखकर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी को उन्होंने ध्वस्तीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, एमएलसी धुव्र त्रिपाठी, एमएलसी सनी यादव ने टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के कई कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed