फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Officers conducted surprise inspection of district jail and children's home, gave instructions regarding arrangements

Siddharthnagar News: अफसरों ने जिला कारागार व बालगृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

Tue, 31 Mar 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Officers conducted surprise inspection of district jail and children's home, gave instructions regarding arrangements
जिला कारागार में जांच के लिए पहुंची टीम।
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह, सीजेएम मंजू कुमारी और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सोमवार को जिला कारागार देवरिया व राजकीय बालगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अफसरों का विशेष फोकस कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की देखभाल एवं उनकी सुविधाओं पर रहा। उन्होंने सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करते हुए निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कारागार में लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय बालगृह का निरीक्षण किया। यहां बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खानपान एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम दिव्या मित्तल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच और मानसिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियां सुनिश्चित कराई जाएं। साथ ही बालगृह में साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed