फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Officers are serious problems of farmers

किसानों की समस्याओं पर गंभीर हों अफसर

Mon, 20 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Officers are serious problems of farmers
लंका के रविदास गेट पर आयोजित सभा में पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 
सिद्धार्थनगर। भाकियू भानू गुट जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि  जिले के सभी साधन सहकारी समितियों पर उचित मूल्य में उर्वरक खाद मुहैया कराया जाना चाहिए। श्रम विभाग में पंजीकृत मनरेगा मजदूरों को जल्द से जल्द संचालित योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

किसानों से धनउगाही पर भी तत्काल रोक लगानी होगी। विकास खंड लोटन के ग्राम पंचायत भगता में कोटेदार तीन माह से खाद्यान्न नहीं बांट रहा है। इसकी जांच कर कोटेदार पर कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायतों में पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। बैठक में जिला महासचिव पंकज कुमार वर्मा अनिल कुमार राव, विनोद कुमार चौधरी, राजकुमार पांडेय, गोपाल प्रसाद पांडेय, निराला मौर्या, शिवप्रसाद चतुर्वेदी, राम प्रकाश श्रीवास्तव, नंदराम यादव, मनोज वर्मा, चंद्रबली, सुंदरराम यादव, मंहगू प्रसाद, रमेश चंद्र, रामरतन विश्वकर्मा, बसंत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed