{"_id":"6851a7592254c581c3071b03","slug":"officers-appointed-to-monitor-development-works-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-139531-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विकास कार्यों की निगरानी के लिए तय किए गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विकास कार्यों की निगरानी के लिए तय किए गए अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्र में विकास संबंधी निर्माण कार्यों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराने के लिए डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
वर्तमान में गांवों में पार्क, खेल मैदान, पुस्तकालय व स्वास्थ्य केंद्रों आदि का भी तेजी से निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इनमें स्थानीय स्तर पर शिथिलता व अनियमितता न होने पाए, इसके लिए विभिन्न स्तर पर अलग-अलग अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसका स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्हें रिपोर्ट भी देनी होगी।
जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं उनकी निगरानी करते हुए अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाए। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. लगातार बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट भी अधिकारियों से ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर 19 पैरामीटर के अनुसार मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से जुलाई के अंत तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। इसकी ब्लॉक स्तर पर निगरानी के लिए सभी बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित करते हुए क्षेत्र में निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी देने का निर्देश दिया है।
जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्रों के आठ पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य का सीडीपीओ के माध्यम से प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं ओडीएफ माॅडल ग्राम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया।
गांवों में अन्नपूर्णा भवन, आरआरसी सेंटर के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के कार्य के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है। समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हो गया है। उनका प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान कराएं।
राज्य वित्त आयोग व केंद्र वित्त आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें। सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत द्वारा ओडीएफ मॉडल ग्रामों में सुबह व शाम में सामुदायिक शौचालय, अंत्येष्टि स्थल, आरआरसी सेंटर एवं मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
साथ ही कूड़ा कलेक्शन हो रहा है कि नहीं, के बारे में निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। पंचायत भवन पर सीएससी और लाइब्रेरी का संचालन कराने और पंचायत भवन समय से खुले। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जाने वाले राजकीय विद्यालयों का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराने व राजकीय पशु चिकित्सालय के मरम्मत का टेंडर कार्य पूर्ण कराने के साथ ही स्टेडियम व पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उद्घाटन कराने का निर्देश दिया।स