फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nutrition theft case: Police recorded statement of Child Development Department employees

पोषाहार चोरी मामला : बाल विकास विभाग के कर्मचारियों का पुलिस ने दर्ज किया बयान

Tue, 18 Feb 2025 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nutrition theft case: Police recorded statement of Child Development Department employees
-भनवापुर सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख कीमत का दाल व तेल किया था गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक परिसर में स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़कर लाखों का दाल व तेल की चोरी के मामले में पुलिस ने विभाग के कर्मियों का बयान दर्ज कर चोरी के खुलासे की तरफ कदम बढ़ा रही है। 12 व 13 फरवरी की रात चोरों ने करीब डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरे की नजर से बचते हुए 25 बोरी चने का दाल व 101 गत्ता रिफाइंड तेल को गायब कर दिया था।
13 फरवरी को सुबह सीडीपीओ ऑफिस पहुंचे कर्मियों ने जब गेट पर लगा ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी सीडीपीओ को दी। मौके पर पहुंचे सीडीपीओ संजय गुप्ता ने गोदाम का स्टाॅक मिलान करने के करीब दो घंटे बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी,पीआरबी टीम ने थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर को जानकारी, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष को सीडीपीओ को लिखित तहरीर देकर चोरी के घटना का जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। त्रिलोकपुर पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि चोरी के घटना की विवेचना उप निरीक्षक नंदलाल कर रहे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। ---

रहस्यमय तरीके से हुई चोरी का नहीं लग पा रहा सुराग
भनवापुर ब्लाॅक परिसर में स्थित सीडीपीओ दफ्तर व गोदाम का ताला तोड़ लाखों का दाल व तेल के चोरी होने के मामले में पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल पा रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व हुए रहस्यमय तरीके से इस चोरी के घटना का खुलासा के लिए पुलिस ने ब्लाॅक परिसर के साथ आसपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, मगर परिणाम शून्य रहा। त्रिलोकपुर पुलिस ने सीडीपीओ कार्यालय में तैनात स्टोर इंचार्ज, बाबू, सुपरवाइजरों के साथ ही सीडीपीओ संजय गुप्ता का बयान दर्ज कर विवेचना की प्रक्रिया में एक कदम आगे बढ़ी है। सीडीपीओ भनवापुर संजय गुप्ता ने बताया कि चोरी के घटना का खुलासा के लिए हर स्तर से पुलिस का सहयोग किया जा रहा है,मैं चाहता हूं कि जल्द खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed