फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now travel to Jhansi will be easy, roadways will run bus

Siddharthnagar News: अब झांसी का सफर होगा आसान, रोडवेज चलाएगा बस

Thu, 19 Jun 2025 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now travel to Jhansi will be easy, roadways will run bus
रोडवेज सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम जल्द ही जिले से गोरखपुर से होकर झांसी के लिए रोडवेज बस का संचालन करेगा। इससे झांसी आने जाने वाले यात्रियों को अन्य बसों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इससे लोग झांसी के किला के साथ-साथ अन्य पर्यटन क्षेत्र से भी रूबरू होंगे।
झांसी के लिए बस का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सबसे अधिक सुविधा पर्यटकों को मिलेगी। जिले से झांसी के लिए रेल व रोडवेज दोनों की सुविधा न होने से लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है, जबकि कई बार लोगों को लखनऊ व गोरखपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में जिले से बांसी तक रोडवेज बस की सुविधा होने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इससे झांसी की प्रमुख जगहों का भ्रमण कर पाएंगे।
झांसी में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं। झांसी का किला, रानी महल और सेंट जूड श्राइन मुख्य आकर्षण हैं। इसके अलावा, बरुआ सागर झील, पंचतंत्र पार्क, और महालक्ष्मी मंदिर भी देखने लायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी का किला शहर का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। किला रानी लक्ष्मीबाई की वीरता का प्रतीक है। यहां से शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
वहीं झांसी में बना महल कभी रानी लक्ष्मीबाई का निवास स्थान था और अब एक संग्रहालय है।
उसमें 9वीं और 12वीं शताब्दी की मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं। बरुआ सुंदर झील है जो लगभग 260 साल पुरानी है और ऐतिहासिक शहर बरुआ सागर का केंद्र बिंदु है।
करगुवांजी जैन मंदिर 700 साल पुराना मंदिर दिगंबर जैनियों का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed