{"_id":"571a6c774f1c1b6a7d8b4a3e","slug":"now-mhanua-particular-village-spread-measles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महनुआ खास गांव में फैला खसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महनुआ खास गांव में फैला खसरा
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गर्मी के साथ ही गांवों में खसरे ने फिर से दस्तक देना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के महनुआ खास में खसरे के प्रकोप से कई बच्चे पीड़ित हैं। सूचना देने के बाद भी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है।
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के महनुआ खास गांव के लोगों के लिए गर्मी के साथ ही अब खसरे की आफत आन पड़ी है। गांव के करीब दर्जनभर घरों में बीमारी ने दस्तक दे दी है। खसरे की जद में आने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। बीमारी ने आकाश (13 साल), अनिल शर्मा (10 साल), ममता (8 साल), अंकुल (7 साल), रोहित (6 साल), महिमा (4 साल), मंगेश (10 साल), अंशुमान पांडेय (7 साल), शिवांगी (7 साल), गरिमा (8 साल), सपना (7 साल), हसीब (12 साल) सहित कई मासूम जद में हैं।
गांव निवासी अलगू, लवकुश, रामविलास, कमलेश, राजाराम, सीताराम आदि ने बताया कि गांव में एएनएम भी नहीं आई है। इससे बीमारी की दवा बच्चों को नहीं मिल पा रही है। इतना ही नहीं बीमारी करीब एक सप्ताह से गांव में फैली है, लेकिन स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं आई है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा, लोटन, नौगढ़ ब्लाक के कई गांवों में खसरे का प्रकोप सामने आ चुका है। भनवापुर पीएचसी प्रभारी डा. शैलेन्द्रमणि ओझा ने बताया कि महनुआ खास में खसरा फैलने की जानकारी नहीं है। शनिवार को गांव में टीम के साथ खुद जाएंगे।