फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now children get milk and ghee

अब बच्चों को मिलेगा दूध व घी

Thu, 07 Jul 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Now children get milk and ghee
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर इंटरेक्टिव सेशन - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गर्म पका-पकाया भोजन के साथ ही अब दूध और घी भी मिलेगा। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। गर्भवती महिलाएं भी इससे लाभान्वित की जाएंगी। हौसला पोषण मिशन के तहत चिह्नित बच्चों व महिलाओं में दूध और घी का वितरण किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 16 हजार से अधिक बच्चे अति कुपोषण की चपेट में हैं। सही देखभाल व खानपान न होने से ऐसे बच्चों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बच्चों के साथ महिलाओं में कुपोषण की शिकायतें बढ़ रही हैं। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए शासन ने हौसला पोषण मिशन का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ ही दूध और घी का भी वितरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाएं भी इसमें शामिल होगी। केंद्रों पर दूध और घी की आपूर्ति डेयरी के माध्यम से सीधे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं योजना के तहत केंद्रों पर एमडीएम के मीनू के अनुसार बच्चों को गर्म पका-पकाया भोजन दिया जाएगा। प्रदेश में यह योजना 15 जुलाई से आरंभ होगी। मुख्यमंत्री श्रावस्ती से इसकी शुरुआत करेंगे। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले में भी तैयारी तेज हो गई है।
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को अपने क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर देने को कहा गया है ताकि कोई भी बच्चा और महिला लाभ से वंचित न हो सके। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हौसला पोषण मिशन के तहत कुपोषित बच्चों व महिलाओं को दूध-घी देने की व्यवस्था की जा रही है।

योजना को मूर्त रूप देने के लिए केंद्रों से विवरण जुटाया जा रहा है। जिले से रिपोर्ट शासन को शीघ्र ही भेज दी जाएगी। पौष्टिक भोजन के साथ दूध-घी की खुराक मिलने से कुपोषण मिटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed