Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now, breaking the rules won't just result in a fine your license is also at risk... it will be cancelled.

Siddharthnagar News: अब नियम तोड़ने पर सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस पर भी ग्रहण... होगा निरस्त

Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Now, breaking the rules won't just result in a fine your license is also at risk... it will be cancelled.
सिद्धार्थनगर। सड़क पर बेखौफ होकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें केवल चालान तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी बल्कि लगातार नियम तोड़ने वाले और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस पर भी ग्रहण लग सकता है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

यातायात नियम की अनदेखी जारी है, इसलिए हादसों को ग्राफ कम हाेने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। इसमें तेज रफ्तार और अन्य कारणों के साथ ही ओवरलोडिंग भी बड़ा कारण है, इसलिए अब लगातार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस निरस्त करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें ओवरलोडिंग करने वाले डंपर, लारी, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली संचालकों को विभाग ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जनपद में बड़े पैमाने पर खनन सामग्री और निर्माण कार्यों में लगे भारी वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें बड़ी संख्या में ऐसे वाहन भी शामिल हैं जो क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हैं और सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि लगातार ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन से सड़क हादसों का खतरा अधिक है।
इसी को देखते हुए अब संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग की स्थिति को गंभीरता से परखा जा रहा है।
जिन वाहन चालकों के खिलाफ बार-बार कार्रवाई सामने आएगी, उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। गंभीर मामलों में लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों को सीज कर थाने और चौकियों में खड़ा कराया जा रहा है। जैसा की एआरटीओ की ओर से चलाए गए जांच अभियान में तीन ओवरलोड वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के न सिर्फ वाहनों का चालान किया जाएगा बल्कि लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed