फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now anti-rabies injection will be given in private hospitals also.

Siddharthnagar News: अब निजी अस्पतालों में भी लगेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now anti-rabies injection will be given in private hospitals also.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भी एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया जाएगा। निजी अस्पताल के जिम्मेदारों को इंजेक्शन रखने के साथ ही रिपोर्ट तैयार करनी होगी कि किसे लगाए। उनका नाम और मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज होगा। निजी अस्पतालों में यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है, जिससे लोगों को इंजेक्शन के लिए परेशान न होना पड़े।
जानवरों का इंसान के प्रति व्यवहार बदल रहा है। इसमें कुत्तों में अधिक बदलाव देखा जा रहा है। इनके हमले अधिक हैं और सरकारी अस्पतालों में कुत्ता काटने के प्रभावित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज और सीएचसी, पीएचसी की बात करें तो प्रतिदिन कुत्ता, बंदर, बिल्ली और सियार के हमले के शिकार 200 से अधिक लोगों को इंजेक्शन लगता है। रिकाॅर्ड के मुताबिक एक साल में 70 हजार से अधिक लोग जानवर के हमले का शिकार होते हैं। बढ़ते हुए हमले को देखते हुए शासन ने निजी अस्पतालों में एंटी रैबीज इंजेक्शन रखने और लगाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके पीछे मंशा है कि पीड़ित को तत्काल उसके नजदीक में उपचार हो सके और इंजेक्शन लग सके। अगर वह सरकारी अस्पताल पर नहीं जा पा रहा है या फिर हमला अवकाश के दिन हुआ है तो भी आसानी से और समय से इंजेक्शन लगवा सके।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के लागू होने से लोगों को लाभ मिल सकेगा। निजी अस्पताल को इंजेक्शन खरीद और जिन मरीजों को लगेगा उनका पूरा डाटा रखना होगा। उपलब्धता की तो जांच भी की जाएगी। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की ओर से जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के लोगों के मुताबिक इस व्यवस्था के लागू हो जाने से लोगों को समय से इंजेक्शन लग सकेगा। अवकाश के समय और अस्पताल के ओपीडी के निर्धारित समय होने के कारण कई बार पीड़ित व्यक्ति को इलाज नहीं मिल पाता है, जिससे उन्हें क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed