{"_id":"604e50618ebc3e5921586f25","slug":"now-anganwadi-workers-will-make-the-movement-fierce-siddharthnagar-news-gkp388363880","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
अब आंदोलन को उग्र रूप देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
डुमरियागंज में सीडीपीओ और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई न होने से हैं नाराज
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने किया निर्णायक संघर्ष का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में सुविधा शुल्क लेनदेन के मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद भी बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना जारी है। प्रशासनिक अमले की ओर से चुप्पी साधे जाने पर गहरा रोष है। सोमवार को उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में अवकाश के बाद भी रविवार को संपन्न धरने में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि अब निर्णायक संघर्ष होगा। डुमरियागंज में सुविधा शुल्क लेनदेन के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद भी बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई न होने से रोष है। बेमियादी धरना, डीपीओ का घेराव करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को उग्र आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी। कहा कि शासन स्तर पर भी राज्य कर्मचारी का दर्जा घोषित और मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है। योग्यता के आधार पर मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। स्कूल जैसी सुविधाएं आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। संगीता दुबे, चंदा पाल, पार्वती, मिथिलेश पांडेय, कांती पांडेय, पुष्पा, सरिता, रोहणी, विंद्रावती, कलावती पांडेय, उषा, जुबैदा चौधरी, कौशिकी, कुसुम श्रीवास्तव, कामिनी सिंह, आयशा आदि उपस्थित रहे।