{"_id":"651879efff4adce54e0bcb44","slug":"notice-to-two-in-land-mafia-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5645-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भू-माफिया के मामले में दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भू-माफिया के मामले में दो को नोटिस
Sun, 01 Oct 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के भू-माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई के क्रम में एसडीएम प्रमोद कुमार ने शनिवार को इम्तियाज अली व शब्बीर निवासी बेलवालागुनहीं को नोटिस जारी किया है। कहा गया कि दोनों ने कूटरचित तरीके से श्रेणी परिवर्तन कर सार्वजनिक जमीन को नुकसान पहुंचाया है। एसडीएम ने दोनों आरोपियों से 11 अक्तूबर तक कार्यालय में स्पष्टीकारण प्रस्तुत करने को कहा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन