{"_id":"671bdbf65402f581d80f2f21","slug":"notice-pasted-to-remove-encroachment-from-government-land-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126257-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के लिए नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरकारी भूमि से कब्जा हटाने के लिए नोटिस चस्पा
Fri, 25 Oct 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जंगलीपुर गांव में पंचायत भवन के सामने स्थित सरकारी भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति की तरफ से छप्पर रखकर कब्जा के मामले में तहसीलदार के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को खाली करवाने के लिए नोटिस चस्पा किया है। एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण को हटाने का अल्टीमेटम जारी किया है।
क्षेत्र के ग्राम जंगलीपुर में अशर्फी की ओर से सरकारी जमीन पर छप्पर रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की थी। इस मामले में तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को मामले की जांच और पैमाइश करके कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। जिस पर हल्का लेखपाल ने बंजर जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने पर आरोपी व्यक्ति के घर पर बृहस्पतिवार को लेखपाल अमित कुमार ने नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है साथ ही चेतावनी दी है कि जांच में अतिक्रमण पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ अतिक्रमण हटाने का शुल्क भी वसूल किया जाएगा।