{"_id":"65e8ae2a85418195700ba937","slug":"notice-of-no-confidence-motion-against-naugarh-block-chief-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113908-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौगढ़ ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौगढ़ ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
Wed, 06 Mar 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लाक प्रमुख रेनू मिश्रा के खिलाफ एकजुट हुए 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। नौगढ़ ब्लाक के 69 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 53 ने ब्लाक प्रमुख रेनू मिश्रा के विरुद्ध कई आरोप लगाते हुए डीएम पवन अग्रवाल को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। अविश्वास प्रस्ताव में उन्होंने ब्लाॅक प्रमुख को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। नौगढ़ ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह, राम कुमार, मो. याकूब, राजेश श्रीवास्तव आदि ने डीएम को संबोधित अविश्वास प्रस्ताव नोटिस दिया है।
पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख रेनू मिश्रा पर अपने कार्यकाल के दौरान पद का उल्लंघन कर नाजायज लाभ लेने व देने का आरोप लगाया है। ब्लाक प्रमुख पर पद का संचालन स्वयं न करके अपने पति राजेश मिश्रा द्वारा ब्लाक प्रमुख के पद का संचालन करने का भी आरोप लगाया है, जो कि पंचायत राज एक्ट के नियमों के विपरीत है। साथ ही ब्लाक में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, निर्माण आदि समितियों का विधि विरुद्ध ढंग से गठन करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से कहा है कि हमने ब्लाक प्रमुख को कई बार आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन उनके कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, विपिन कुमार पांडे, राजेश आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
57 लोगों ने किया था हस्ताक्षर पहुंचे 53
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते समय 53 लोग एफीडेविट के साथ मौजूद थे। वहीं नाम की सूची में 57 लोगों के हस्ताक्षर के साथ नाम शामिल थे। प्रस्ताव पेश करते समय चार लोग जो पहुंचे थे उनके बारे में बताया कि वह पहुंचने वाले हैं। उनके एफीडेविट गाड़ी में रखा है अभी आ जाएगा। लेकिन उसके बाद चार लोग नहीं पहुंचे। नहीं पहुंचने वाले लोगों में सहीबुन्निशा, संजय वर्मा, विजय कुमार और चंद्रकिशाेर शामिल थे। इन चारों लोगों के नाम 57 लोगों की सूची में शामिल थे।
छह दिन में दूसरा अविश्वास प्रस्ताव
लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इससे सिद्धार्थनगर जिला भी अछूता नहीं है। कुछ ही दिन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लग जाएगी। इसको लेकर राजनीतिक माहौल दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। राजनैतिक गतिविधि बढ़ने का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि छह दिन के भीतर भाजपा के दो ब्लाॅक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। वहीं तीन माह के भीतर तीन ब्लाॅक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ चुका है।
बताते चलें कि जिले में 14 ब्लाक हैं। इसमें से 10 ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा है। पिछले शुक्रवार छह दिन पहले जोगिया ब्लाॅक प्रमुख सावित्री देवी के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए 66 में से 49 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। वहीं जनवरी में उसका ब्लाॅक ब्लाक प्रमुख ललावती चौहान के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।