{"_id":"571cffa54f1c1b97388b4878","slug":"not-issued-fire-havoc-many-homeless","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमा आग का कहर, कई बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमा आग का कहर, कई बेघर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया में आग से जली गृहस्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गेहूं का डंठल जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को जिले के कई क्षेत्रों में डंठल जलाने वालों ने कइयों के आशियाने जला दिए। अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग ने तीन दर्जन से अधिक आशियानों को अपनी चपेट में लिया है। बेघर परिवार खुले आसमान के नीचे बैठकर व्यवस्था की नाकामी के आगे अपनी बर्बादी का मातम करते रहे।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम सभा के पन्नापुर में दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से पन्नापुर टोला तो आग से बच गया लेकिन आग ने तीन किलोमीटर दूर मटियार उर्फ भुतहवा के मटियार टोले को अपने गिरफ्त में ले लिया।
आग से हरिराम यादव, इस्लाम, कमल प्रसाद, रामतीरथ, मोहन, रामबली, राममनोहर, रामप्रसाद, खदारु, छांगुर, बेलावन, पारस, रामजस, सीताराम, हियातुल्लाह, मो.अनवर, फितरत हुसैन, अब्दुल माबूद, तलीबुन, जमाल सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के घरों को राख कर दिया।
विज्ञापन
घरों में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, कागजात, बिस्तर, गहने भी आग की भेंट चढ़ गए। टोले के लोगों ने अपने बचे हुए सामानों को लेकर नदी के किनारे शरण लिया। इसी प्रकार आग गडऱखा के मोहनकोली डीह के ललाऊ, नान्हू, रामनरायन के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सिरसिया मिश्र व मदरहिया में आग लगने से रामसुभग चौधरी के घर में रखा सामान जल गया। आग जब लगी थी तो घर वाले दाह संस्कार में शामिल होने घाट पर गए थे। वहीं बगल में बनवारी चौधरी, मोलाहू, जगलाल, बिच्छी, राजाराम, गुरुप्रसाद, चिनक, सुमरन, शिवचरन, लखन, रामतीर्थ, सोमाई, बुधई, जयकारन के भी मकान भी आग की चपेट में आ गए।
सिरसिया मिश्र में इबारत नायब, बेतुल्ला, चिंकू, जोहरा, जुगनू, मंगरून्निशा, मोहम्मद उमर का मंडिला, छपरा सहित अन्य सामान जल गया। आसपास के गाव टेढ़ी बरेनिया, भेडिहवा, मदरहवा, लालपुर, जम्हारिया के लोग दहशत में रहे।
ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड गांव में नहीं पहुंची। उधर, भनवापुर के भड़रिया विशुनपुर हरी टोला में भल्लू गुप्ता का 30 ट्राली भूसा जल गया। बौनाजोत के पश्चिम तरफ जलती डंठल में निकली चिंगारी से आग लगी। इसमें गांव के बाहर मकतब में आग लग गई। बच्चे चीखते-चिल्लाते अपना बस्ता लेकर भाग खड़े हुए। आग तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगी, ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।