Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Not a single marriage took place in CM's mass marriage in Siddharthnagar, groom refused to marry over phone

सीएम सामूहिक विवाह: जानें क्यों दुल्हन ने लिया ये फैसला...मंडप में दुल्हे ने फोन पर कुछ ऐसा कहा, नहीं हुई शादी

Sun, 09 Mar 2025 01:34 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 01:34 PM IST
सार

फोन पर दुल्हे के शादी से इंकार करने के बाद लोगों ने वार्ता की तो लड़की और उसकी मां ने कहा कि अब उस घर में शादी ही नहीं करेंगे। क्या पता कब साथ छोड़ दें। लड़की ने कहा कि अगर तैयार भी होते हैं तो हमारी तरफ से हां नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Not a single marriage took place in CM's mass marriage in Siddharthnagar, groom refused to marry over phone
विवाह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

सात फेरे लेने के लिए तैयारी करके मंडप पर पहुंची युवती उस वक्त निराश हो गईए जब कई बार काॅल करने के बाद दूल्हे ने जवाब दिया कि वह शादी में नहीं आ सकता है। इसके बाद परिवार हतास और निराश हो गया। लड़की जिले के उसका क्षेत्र के एक गांव निवासी है।
विज्ञापन


जबकि, लड़का संतकबीरनगर जिले के एक गांव का रहने वाला है। लड़की और उसकी मां ने सामूहिक रूप से कहा कि अगर वह शादी के लिए तैयार भी होता है तो शादी नहीं करेगी। इस मामले में वह किसी से कोई शिकायत भी नहीं करेगी।
विज्ञापन


दरअसल बीएस ग्राउंड में शनिवार को मुख्यमंत्री विवाह का आयोजन था। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 165 जोड़े की शादी होनी थी। वर और वधु दोनों वार्ता करके एक समय पर शादी समारोह में पहुंचाना था। उसका क्षेत्र के एक लड़की की शादी संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र में होनी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का कार्यक्रम शुरु होने के बाद जब कुछ देर तक वर पक्ष नहीं पहुंचा तो लड़की के परिवार वाले और लड़की की मां ने कई बार बात करने की कोशिश की। एक बार किसी तरह से फोन रिसीव हुआ तो लड़के ने आने में असमर्थता जताई और फिर बोला शादी करने नहीं आ रहे हैं।

यह सुनते ही उसके पांव तले जमीन खिसक गई और पसीना छूटने लगा। मां ने पूछा तो कहा कि लड़का शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद साथ में आए अन्य लोग भी निराश हो गए।

मामला प्रशासन तक पहुंच गया। जब लोगों ने वार्ता की तो लड़की और उसकी मां ने कहा कि अब उस घर में शादी ही नहीं करेंगे। क्या पता कब साथ छोड़ दें। लड़की ने कहा कि अगर तैयार भी होते हैं तो हमारी तरफ से हां नहीं हो सकता है।


उस लड़के साथ नहीं करेंगे। मंडप पर आने के बाद एक झटके में उसने मना करके मान सम्मान की धज्जी उड़ा दी। शादी का न होना चर्चा का विषय बना रहा है। पीड़ित पक्ष ने यह भी कहा कि वह कोई शिकायत नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed