फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Normal captured the post of President by winning by 119 votes.

Siddharthnagar News: नार्मल ने 119 मतों से जीत कर प्रधान पद पर किया कब्जा

Fri, 21 Feb 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Normal captured the post of President by winning by 119 votes.
- खुनियांव ब्लॉक के मधवापुर में प्रधान और बगहवा में बीडीसी पद के लिए हुआ चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र मधवापुर ग्राम प्रधान पद पर हुए चुनाव को लेकर शुक्रवार को वोटों की मतगणना हुई। इसमें चुनाव अधिकारी रविशंकर पांडेय ने नार्मल को विजयी घोषित किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेशमा को 119 मतों से हराया।

विकास खंड खुनियांव की ग्राम पंचायत मधवापुर में प्रधान पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में नार्मल को 633 मत व निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेशमा को 514 मत मिले। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस चुनाव में 2323 मतदाताओं के सापेक्ष 1223 मतदाताओं ने मतदान किया। शांतिपूर्ण हुए मतदान के बाद शुक्रवार को विकास खंड खुनियांव परिसर में वोटों की गिनती हुई। इसी तरह इसी विकास खंड के ग्राम बगहवा में रिक्त हुए बीबीसी पद पर रहिमाखातून पत्नी अब्दुर्रहमान निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed