{"_id":"658dce4b85fec8f023009f98","slug":"no-water-electricity-community-toilet-dilapidated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10545-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पानी न बिजली, सामुदायिक शौचालय जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पानी न बिजली, सामुदायिक शौचालय जर्जर
Fri, 29 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डुमरियागंज कस्बे के वार्ड नंबर 3, 8 व 12 में बना सामुदायिक शौचालय का हाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शाहपुर। नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नंबर 3, 8 व 12 में बने सामुदायिक शौचालय की हालत जर्जर है। यहां पर स्वच्छता मिशन दम तोड़ता दिखाई दे रहा है। इन वार्डों में न पानी है और न ही बिजली। हालात ये हैं कि सामुदायिक शौचालय जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। जिम्मेदार इसको लेकर उदासीन बने हुए हैं।
लोगों का कहना कि शौचालय निर्माण होने के बाद आज तक चालू नहीं हुआ। अब तो टूटकर खंडहर होने लगा है। कस्बे के वार्ड नंबर 3 आंबेडकरनगर के परशुराम ने बताया कि जब से शौचालय बना है केवल 2 बार ही साफ-सफाई हुई है। शौचालय में ना तो पानी है और ना ही लाइट की व्यवस्था है।
वार्ड नंबर 8 लोहिया नगर के हनुमान प्रसाद ने कहा जब से शौचालय बना है, चालू ही नहीं हुआ। अगर चालू होता तो इतनी गंदगी रोड पर नहीं होती। यही हाल वार्ड नंबर 12 हबीबुल्लाह नगर का है। मंगल भवन के समीप बना सामुदायिक शौचालय जर्जर अवस्था में है। वार्ड वासियों के लिए शौचालय बेमतलब साबित हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। उनका पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।