फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No trace of two friends drowned in Budhi Rapti

Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती में डूबे दो दोस्तों का नहीं मिला सुराग

Sun, 27 Apr 2025 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
No trace of two friends drowned in Budhi Rapti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोतवाली क्षेत्र के कान्हें कुसुम गांव के पास गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय डूबे युवक और किशोर व युवक का 24 घंटे बाद दूसरे दिन शनिवार भी पता नहीं लग सकता है। एसडीआरएफ गोरखपुर की टीम सुबह से ही संभावित स्थान को छान रही है। वहीं, जोगिया पुलिस स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ले रही हैं। उनका कोई पता नहीं चला। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कान्हें कुसुम गांव में एक रिश्तेदार के यहां सद्दाम (30) पुत्र नत्थू, साहेब (19) पुत्र कुर्बान निवासी बरगदवा थाना रामनगर जिला बेतिया बिहार नूर मोहम्मद नाम के एक ठेकेदार के साथ मकान निर्माण में कार्य करते थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव में जमाल (17) पुत्र रहीस निवासी कान्हें कुसुम और तीन अन्य लोगों के साथ गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने में चले गए थे। सभी नहा रहे थे, तभी जमाल डूबने लगा। उसको डूबता देख दोनों बचाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों डूब गए। साथ गए अन्य लोगों को जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक तीनों डूब चुके थे। इसमें एक की लाश मिल गई है। दो अन्य की तलाश के लिए सुबह ही गोरखपुर की एसडीआएफ की टीम सुबह से ही तलाश में लगी है, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। घटना स्थल पर कई गांव के लोग जुटे हैं। वहींं, डूबने के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसओ जोगिया अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह से ही तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed