फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No relief from more than 20 MW of electricity

Siddharthnagar News: 20 मेगावाट अधिक बिजली से भी राहत नहीं

Thu, 19 Jun 2025 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
No relief from more than 20 MW of electricity
विद्युत केंद्र में लगा हुआ ट्रांसफार्मर। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के बीच लो- वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। निगम भरपूर बिजली आपूर्ति का दम भर है, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है।
अगर आपूर्ति पूरी मिल भी रही है तो लो वोल्टेज के कारण कूलर, पंखा और एसी जवाब दे चुके हैं। पॉवर कम होने के कारण वह हिल रहा है, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। जबकि, आंकड़े बता रहे हैं कि 15- से 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की खपत हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए बिजली निगम की ओर से अतिरिक्त बिजली की मांग की गई थी। जून के बाद से खपत काफी बढ़ी है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में 150 मेगावॉट तक बिजली खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, सामान्य दिनों में 120-125 मेगावॉट आपूर्ति से काम चल जाता था। शहर से गांव तक बिजली की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली गई तो इटवा और बांसी तहसील को छोड़ दिया जाए तो अन्य स्थानों पर लो वोल्टेज की बड़ी समस्या सामने आ रही है। वहीं, कुछ जगह पर कटौती सामने आई है। हालांकि, जिम्मेदार भरपूर बिजली आपूर्ति देने की बात कह रहे हैं।
आपूर्ति का को शेड्यूल नहीं : तुलियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के बोहली पाॅवर हाॅउस से लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों और टोलों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसमें अधिकतर गांव भारत-नेपाल की सीमा से सटे हैं।
उपभोक्ताओं के मुताबिक बोहली पाॅवर हाॅउस पर जब से गर्मी बढ़ी है तब से 13 से 15 घंटे ही बिजली आ रही है। उसके बाद भी कब आ रही है और कब जा रही है, इसका कोई शेड्यूल नहीं है। उपभोक्ताओं जितेन्द्र यादव, अशर्फी, छोटई शुक्ल, राजेश आदि ने बताया कि जब बिजली कटौती होने पर लाइनमैनों से पूछा जाता है तो वह ऊपर से रोस्टिंग होना बता देते हैं, रोस्टिंग भी कम समय के लिए नहीं पूरे घंटे भर रहती है।
बोहली पाॅवर हाॅउस के नेपाल से सटे गांवों में रात में बिजली कटने पर तस्करों व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में इजाफा हो रहा है। खाद, चावल, पशु व अन्य वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों के लिए बिजली न होना वरदान साबित हो रहा है। अंधेरे का लाभ उठाकर उन्हें गैरकानूनी काम में आसानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने दोपहर व रात में बिजली कटौती न करने की मांग की है।
बिजली की लो वोल्टेज के साथ अघोषित कटौती बनी मुसीबत : भनवापुर। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या लो वोल्टेज के साथ ही अघोषित बिजली कटौती है।
उमस भरी गर्मी में जहां सबसे अधिक बच्चे व बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है, वहीं लो वोल्टेज के कारण सीएचसी सिरसिया में आने वाले मरीजों को भर्ती होने के दौरान हाथ से गमछा या दफ्ती का सहारा लेना पड़ता है।

सीएचसी सिरसिया में इलाज कराने आए मरीज जगदीश, भानमती, रामनाथ ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण अस्पताल में लगा एसी नहीं चल रहा है, वार्डों में लगा छत का पंखा व कूलर का केवल पर ही हिलता है, जो जरा सी भी हवा नहीं दे रही है। इसी क्रम में डुमरियागंज क्षेत्र में भी लो वोल्टेज के साथ अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए गर्मी में काफी परेशानी बढ़ा दी है। दिन में तो जैसे तैसे कट जाता है, मगर रातों में गर्मी के कारण रतजगा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed