Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No relief from heat... temperature crosses 45.6 degrees

Siddharthnagar News: गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं... तापमान 45.6 डिग्री के पार

Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
No relief from heat... temperature crosses 45.6 degrees

विज्ञापन
तपी तराई, बाहर धूप से झुलसाएगी शरीर, कमरे में उमस छीनेगी सुकून

बारिश से भी नहीं मिलेगी राहत अभी कई दिनों तक इसी प्रकार रहेगा तापमान

कूलर और पंखा भी नहीं दे पा रहा गर्मी से राहत, लो वोल्टेज ने बढ़ा दी और मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तराई में तपन का कहर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बृहस्पतिवार दोपहर में तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात में 34 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का आसार है। शरीर को झुलसा देने वाली धूप से जहां बाहर निकलने में लोग डर रहे हैं। वहीं, व्याकुल कर देने वाले गर्मी से घर में रहना मुश्किल हो गया है। पंखा और कूलर रिकार्ड तोड़ रहे पारा के आगे नतमस्तक हो चुकें हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगे कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
बृहस्पतिवार को तहसील, विकास भवन, कलक्ट्रेट और माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में गर्मी से बचाव के राहत की पड़ताल क गई तो चौंका देने वाला नजारा सामने आया। यहां किसी कार्य से आने वाले लोगों के बैठने का प्रबंध नाकाफी था। पेयजल की व्यवस्था भी बदहाल मिली। लोग गर्मी से तरबदतर मिले। लेकिन सुकून नहीं मिला।
विज्ञापन


लू के अलर्ट के बाद से तराई में तपिश बढ़ गई है। गर्मी ने जनजीवन का अस्त व्यस्त कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को सारा रिकार्ड टूट गया। दोपहर में 46 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, बृहस्पतिवार को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात में 34 डिग्री तक रहने के आसार हैं। चिलचिलाती धूप से शरीर झुलस रहा था। बाहर तो बाहर घर के अंदर ऐसी वाले कमरे में पसीना छूट रहा था। दोपहर में शहर मेें सन्नाटे जैसी स्थिति दिखी। जो लोग बाहर निकले वे धूप से बचने के लिए गमछा, छतरी और अन्य सहारे लेते हुए दिखे। कई दिनों तक एक डिग्री कम और अधिक पारा रहने का आसार बना हुआ है। जिससे परेशानी झेलने के लिए लोगों को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
एक नजर अव्यवस्था पर


नौगढ़ तहसील

नौगढ़ तहसील में नियमित बड़ी संख्या में लोग खसरा, खतौनी, मुकदमें की तारीख सहित अन्य कार्यों के लिए आते हैं। परिसर में वॉटर कूलर व्यवस्था है, जहां ठंड पानी लोगों को मिल जा रहा है। लेकिन बैठने के लिए बरामद तो ही पर पंखा और कूलर नहीं है, जिससे आने वाले लोग गर्मी से परेशानी हो रहे हैं। वहीं, खतौनी लेने के लिए लोग टीनशेड के नीचे खड़े हुए मिले, जो गर्मी को और कई गुना बढ़ा रहा है। पसीना से लोग तरबतर होते हुए दिखे।

---
विकास भवन

विकास भवन कोई ऐसा स्थान नहीं तय है कि जहां पर आने वाले लोग बैठ सके हैं। तल के गैलरी में पंखा की व्यवस्था नहीं है। इसलिए लोगों को इसी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग परिसर में बने तालाब के पास पेड़ के नीच बैठे हुए दिखे। पानी की बात करें तो वॉटर कूलर की टोटी खराब है। लोग किसी तरह से प्यास बुझाते हुए देखे गए। कमोबेश कलक्टे्रटेे का भी यही हाल था। यहां पेयजल के लिए अंदर वॉटर कूलर तो लगा है, लेकिन परिसर में कोई ऐसा स्थान नहीं है, जहां लोग बैठ सकें। पेड़ के नीचे बैठते जरूर हैं, लेकिन झुलसा देने वाली हवा से वहां बैठ पाना मुश्किल हो रहा था।

---
मेडिकल कॉलेज

एसी पंखा, नाकाफी, बेना से चला रहे काम

लो वोल्टेज के चलते मेडिकल कॉलेज में पंख हिल रहा है, कूलर भी स्पीड नहीं पकड़ पा रहा है। अधिकांश एसी जवाब दे चुकी है। वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार पंखा झलते हुए देखे गए। यह हाल एक नहीं लगभग सभी वार्ड में देखी गई। ओपीडी की बात करें तो मरीजों का तांता लगा लगा रहा। बच्चों के डॉक्टर, फिजिशियन और त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास मरीजों की भारी भीड़ थी। गर्मी के वजह से खुजली, दाना और अन्य समस्या से ग्रसित मरीज पहुंचे हुए दिखे। जिन्हें चिकित्सक दवा तो दे रहे थे। लेकिन गर्मी से बचने की भी सलाह दे रहे थे। उनका कहना था जो भी समस्या है। सबकी जड़ गर्मी है। इसलिए गर्मी से बचाव बेहद जरूरी है। ऐसा भोजन करें जो पच जाए। पेय पदार्थ का सेवन करें।


---

धूल भारी हवा से मिली गर्मी से राहत

पूरे दिन गर्मी के बीच शाम लगभग साढ़े छह बजे धूलभरी हवा चली। तेज हवाओं से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन यह राहत बहुत देर तक नहीं रहा। हवा की रफ्तार थमते ही फिर गर्मी बढ़ने लगी।

---

तापमान में अभी बड़ा बदलाव और मौसम में नरमी की उम्मीद नहीं है। तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

-डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed