फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No power coming two years

दो साल नहीं आ रही बिजली

Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
No power coming two years
लोटन के ग्राम करुवावल में टूटा बिजली का पोल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विद्युतीकरण हुए दो साल बीत गए, मगर अब तक घरों में बिजली नहीं पहुंची। बिल जरूर हर माह पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कारिंदों से शिकायत की, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मामला लोटन विकासखंड के ग्राम करुवावल कला का है। बिजली विभाग की लापरवाही से करीब 12 उपभोक्ता पीड़ित हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली के अभाव में ग्रामीणों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव में बिजली पहुंची थी। वर्षों बाद बिजली की चमक से ग्रामीणों के चेहरे खिल गए थे। कुछ माह तक व्यवस्था सुचारु चली, मगर बाद में तेज आंधी से ट्रांसफार्मर के लिए लगा पोल टूट गया।
विज्ञापन

नतीजा पोल से जुड़े 11 उपभोक्ताओं को दो वर्ष से बिजली नहीं मिल पा रही है। बावजूद विभाग उपभोक्ताओं को लगातार बिजली का बिल भेज रहा है। बगैर बिजली के ही बिल पा रहे उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी की, मगर समस्या पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग की लापरवाही से ट्रांसफार्मर व टूटा पोल दो वर्ष से जस का तस पड़ा हुआ है। मात्र एक पोल न लगने से सभी उपभोक्ता बिजली से वंचित हैं। उपभोक्ता शोभनाथ पांडेय, राममिलन, रामकुमार, दीपक, संतोष पांडेय, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, राहुल पांडेय, आनंद, हरीलाल, आमिका आदि उपभोक्ताओं ने कहा है कि जब तक बिजली विभाग पोल लगवा कर लाइन चालू नहीं करवाता तब तक बिल का भी भुगतान नहीं किया जाएगा। अगर एक सप्ताह मे बिजली ठीक नहीं करवाया गया तो चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।

इस सम्बंध में एसडीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। जांच करुंगा, अगर सही है तो नया पोल लगवा कर दो दिन में लाइन चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed